Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला समाहरणालय के पास डाला टेंपो और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई. जिसमें डाला टेंपो ड्राइवर अशोक कुमार और टेंपो पर सवार उसके साडू गुड्डू साहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.  जमशेदपुर जा रहे सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने रोड एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया. दोनों घायल जमशेदपुर कदमा के रहने वाले हैं. तत्काल सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत न्यू विद्युत नगर में 17 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम विष्णु कुमार बताया जा रहा है. घटना रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों ने बताया कि अपने बच्चे की खुशी की खातिर प्रेम संबंध…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन गश्त के निर्देश दिए हैं. इसी के चलते रविवार को कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की. आगामी दिनों में होली का त्यौहार है. गश्ती के दौरान लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई. साथ ही बताया गया कि किसी भी दशा में सौहार्द में खलल नहीं आने दिया जाएगा. यदि कोई भी सौहार्द बिगाड़ने की…

Read More

जमशेदपुर ब्यूरो रिपोर्ट: पूर्वी सिंहभूम जिले में महिला अधिकारों के रक्षण का तंत्र असफल नजर आ रहा है क्योंकि न्यायालय के आदेश पर अकुशल और अज्ञानी लोग घरेलू हिंसा की जांच कर रहे है. घरेलू हिंसा के जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती की जा रही है. घरेलू हिंसा के जांच करने वाले महिला पर्यवेक्षिका को एक ही विभाग में रहते हुए यह तक नहीं मालूम है कि महिला अधिकारों के संरक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई करने वाले प्रोटेक्शन पदाधिकारी कौन होते है. लगभग चार साल पुराना ऐसा ही मामला प्रकाश में आ रहा है, जिसकी सुनवाई जमशेदपुर व्यवहार…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिला मुख्यालय में चोरों की गतिविधि इन दिनों फिर तेज हो गयी है. जहां एक हफ्ते के भीतर चोरों ने रेलवे बुकिंग काउंटर को अपना निशाना बनाया है. हालांकि इस बार भी स्थानीय लोगों की तत्परता से चोरों के मंसूबे विफल रहे.  दरअसल बीती रात करीब दो बजे के आसपास चोर रेलवे बुकिंग काउंटर का ताला तोड़कर वहां लगे बैटरी लेकर भाग रहे थे, इसी बीच स्थानीय लोगों की नींद टूट गई और वे शोर मचाने लगे. जिससे चोर बैटरी छोड़कर भाग निकले. सूचना मिलते ही सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, सरायकेला नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक बाइक सवार बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गया. जिसमें बाइक सवार 50 वर्षीय सुरेश चांपिया गंभीर रूप से घायल हो गया.  मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक चक्रघरपुर से अपने घर की और आ रहा था. इसी दौरान युवक बाइक सहित ट्रैक्टर से टकरा गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया. जहां से युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया.

Read More

रांची: झारखंड सरकार के गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य के आठ आईपीएस का ट्रांसफर पोस्टिंग करने का आदेश जारी कर दिया गया है. इनमें से 1990 बैच के आईपीएस अनिल पालटा को अगले आदेश तक महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. इससे पहले वे महानिदेशक रेल झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित थे. वहीं 1990 बैच के महानिदेशक प्रशिक्षण झारखंड रांची अनुराग गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. श्री गुप्ता…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) सोनुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बीडीओ नंदजी राम ने सभी पंचायत सेवक और रोजगार सेवक को आगामी 15 मार्च तक विभिन्न पंचायतों के गांवों में खराब पड़े सोलर जलमीनार और खराब पड़े चापाकल की सूची जमा करने का निर्देश दिया है.  मौके पर मनरेगा योजनाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी करने, कार्य दिवस बढ़ाने का निर्देश देते हुए बीडीओ ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. मौके पर बीडीओ ने गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से निपटने की तैयारी करने को लेकर खराब पड़े सोलर जलमीनार…

Read More

सरायकेला: राजद के प्रदेश महासचिव सह गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव रविवार को चांडिल शीशमहल में आयोजित यदुवंशी समाज के राज्यस्तरीय महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचेंगे. यह जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह दी है.  उन्होंने बताया कि श्री यादव का चौका में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ स्वागत करेंगे. उन्होंने बताया श्री संजय प्रसाद यादव कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ चौका से सीधे चांडिल डैम स्थित शीश महल जाएंगे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने सभी राजद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रातः 11 बजे चौका पहुंचने…

Read More

खरसावां: चिकित्सक को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है. इसका जीता जागता उदाहरण खरसावां के डॉ रंगाधर मिश्रा हैं. क्षेत्र में उन्हें ईश्वर के दूसरे रूप में जाना जाता है. कारण कि वे पिछले 42 वर्षो से गरीबों की सेवा में समर्पित है. सुबह हो या शाम उनके दरवाजे से कोई जरूरतमंद गरीब निराश नहीं लौटता. पूरी तन्मयता से उसका इलाज करते हैं.  डॉ. मिश्रा ने समाज सेवा के लिए चिकित्सा को माध्यम बनाया है. सुबह आंख खुलने के बाद वे अपने दवा की दुकान का कमान संभाल लेते हैं. यह क्रम पूरे दिन चलता है. जब तक…

Read More