Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: शहर के चर्चित उद्यमी और एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र सह युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार 14वें दिन सुबह लगभग 4:30 बजे पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर सुरक्षित उनके परिवार के पास घर पहुंचा दिया.जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि बीते 13 जनवरी को कैरव गांधी के अचानक लापता होने की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी थी. राजनीतिक, व्यवसायिक और सामाजिक हलकों में इस मामले को लेकर लगातार चर्चा और चिंता…

Read More

जमशेदपुर: बंगीय उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मिलनी में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पार्थ सारथी चटर्जी को पुनः समिति का चेयरमैन चुना गया. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए समर्थन प्रदान किया. पार्थ सारथी चटर्जी साउथ ईस्टर्न रेलवे के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी रह चुके हैं. वे साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मोहन बागान एथलेटिक्स क्लब के सदस्य तथा स्पोर्टिंग क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में सुपर डिवीजन लीग 2024 का सफल आयोजन किया गया था, जिसकी व्यापक सराहना हुई थी. बैठक के उपरांत…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा मैदान निवासी लक्ष्य राज सिंह (उम्र 15 वर्ष), पिता अरविंद सिंह, बीते 15 अक्टूबर 2025 की दोपहर लगभग 1 बजे से बजरंग टावर के पास से लापता है. परिजनों ने बताया कि बच्चे की मानसिक स्थिति कमजोर है और वह Mild MR बीमारी से पीड़ित है. परिवार ने आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों ने गम्हरिया थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लक्ष्य राज सिंह के लापता…

Read More

रांची: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू (मृत) गैंग का सदस्य सुनील मीणा को 23 अगस्त को अजरबैजान से प्रत्यर्पण के जरिए रांची लाया जाएगा. झारखंड पुलिस की एटीएस (एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड) की टीम, एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में 19 अगस्त को रांची से रवाना होगी और 23 अगस्त को उसे लेकर लौटेगी. सुनील मीणा को 28 अक्टूबर 2024 को अजरबैजान में वीजा नियमों के उल्लंघन के कारण पकड़ा गया था. वह अपने वीजा का नवीनीकरण समय पर नहीं करा सका, जिसके कारण वीजा चेकिंग अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया. तब से वह अजरबैजान के एक डिटेंशन…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, बाथरूम में फिसलने से मंत्री रामदास सोरेन के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उनके ब्रेन में चोट के साथ ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई है. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की द्वादश यात्राओं में से एक स्नान यात्रा 11 जून बुधवार को पूरे विधि- विधान के साथ सम्पन्न की जायेगी. जेष्ठ पूर्णिमा के दिन श्री विग्रहों की पवित्र स्नान यात्रा अनुष्ठित होती है. प्रात: काल में मंगलार्पण के उपरांत विग्रहों को डोर लगाने के बाद घण्टा, काहाल और छत्री सहित स्नान मण्डप के लिये यात्रा की शुरुआत होगी. 26 जून को नेत्र उत्सव मनाया जाएगा व 27 जून को भव्य रथ यात्रा निकलेगी. रथयात्रा के पूर्व इस महास्नान को एक धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है. 11 जून को देव स्नान…

Read More

सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में रविवार को मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार महापात्र, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. दीप प्रज्ज्वलन और कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने कहा कि आज का यह महान पल हम सभी के लिए गौरवान्वित और आनंदित होने का समय है. यह आप सभी भैया बहन, माता-पिता और आचार्य दीदी जी के कठिन परिश्रम का परिणाम है. *शिक्षा का महत्व* प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष…

Read More

आदित्यपुर. (Vipin Varshney): थाना अंतर्गत गम्हरिया चित्रगुप्त नगर से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार (40) ने अपनी पत्नी डोली देवी (35) व दो नाबालिग बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.  इधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों के शव को कब्जे में लेकर मामले की तफिश में जुट गए है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता में बताया कि…

Read More

जमशेदपुर: इस वक्त जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा के पंजाब ढाबा के आसपास की बताई जा रही है. घटना के बाद शहर  में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार विनय सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मानगो वालीगुमा से लौट रहे थे. इसी दौरान पंजाब मिनी ढाबा नमक होटल के पास स्थित एक गली में जैसे ही घुस रहे थे कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनको गोली मार दी.…

Read More

रांची: भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद बीजेपी ने गुरुवार को रांची बंद की घोषणा की है. इस बंदी को आजसू और जेएलकेएम ने भी समर्थन दिया है. इसको देखते हुए जिले के कई प्राइवेट स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी की घोषणा कर दी है. विदित हो कि बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने भाजपा नेता अनिल टाईगर की कांके चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी है. इसको लेकर राजधानी रांची में जगह- जगह विरोध- प्रदर्शन चल रहा है. बीजेपी ने विधि- व्यवस्था का हवाला देते हुए राज्य सरकार को जहां आड़े हाथ लिया है वहीं आजसू और…

Read More