Author: Team India News Viral

सरायकेला: जिले में प्रदूषण नियंत्रण परिषद का दफ्तर बस वसूली तक सिमट गया है ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं. एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद सैकड़ों कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित धुएं पर विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है. गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप घनी आबादी के बीच स्थित आरडी रबर से निकलने वाला जहरीला धुआं और बदबू लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी लगभग हर दिन वायुमंडल में जहरीला धुआं छोड़ती है लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या से अनजान बना हुआ…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में बुधवार तड़के एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही झामुमो नेता कृष्णा बास्के मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवकों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकालवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. मृतका की पहचान रूपा देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चांडिल…

Read More

गम्हरिया: जेएफएससी गोदाम अग्निकांड मामले में विभागीय अधिकारियों और डीलरों की संदिग्ध भूमिका को लेकर इंडिया न्यूज वायरल में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. खबर के प्रभाव में मंगलवार को एमओ सुनील चौधरी ने अपने चहेते डीलरों सुशील कुमार, किशोर गुप्ता, एक महिला डीलर और दलाल नरेश कुमार के साथ गुप्त बैठक की है. नरेश की पत्नी के नाम पर डीलरशिप है और विभाग में उसकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. हालांकि बैठक में हुई बातचीत का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि सुनील चौधरी पूरे प्रकरण…

Read More

रियाद, सऊदी अरब: रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में मक्का से मदीना जा रहे उमरा यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से भीषण रूप से टकरा गई, जिसके बाद लगी आग में 42 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई. हादसा रात लगभग 1:30 बजे हुआ. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई. अधिकांश यात्री बस के अंदर ही फंस गए. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में केवल एक यात्री…

Read More

सरायकेला: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिले भर के पत्रकारों ने कार्यक्रम में शामिल होकर “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर गंभीर चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि बदलते दौर में मीडिया की भूमिका लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है. सोशल मीडिया के प्रभाव, फेक न्यूज़ और गुमराह करने वाली सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखना आज सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने पत्रकारों को…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की कार्यसमिति की मासिक बैठक गुरुवार को होटल मधुबन में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत बाबा गणेश और भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की. बैठक में वरिष्ठ उद्यमी एवं प्रदेश संयोजक एच.आर. जैन, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, अशोक सिंह, अशोक सत्पथी, समीर सिंह, विकास गर्ग, विनय सिंह, अमलेश झा, इंद्रजीत सोखी, राजीव शुक्ला, पंकज झा, सौरभ चौधरी, कुमार विवेक, राजेंद्र मोदी, राजेश्वर जायसवाल, शशि सिन्हा, गौतम महापात्रा, सौरभ दास, बृजेश…

Read More

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के पुराना जेल चौक के समीप गुरुवार को दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर में महिला सहित चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा नेक्सा कार (संख्या JH05CX-1820) भुईयांडीह की ओर से आ रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार (संख्या WB6T-6840) ने तेज रफ्तार में सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से सरकारी सप्लाई पानी पूरी तरह ठप है. पानी की लगातार किल्लत ने स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. पीने के पानी से लेकर घरेलू उपयोग तक हर काम प्रभावित हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, कपाली क्षेत्र में महीने भर में मुश्किल से 5 से 10 दिन ही सप्लाई पानी मिल पाता है. बाकी दिनों में नलों से एक बूंद पानी नहीं टपकता. मजबूरन लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी बोरवेलों से पानी लाना पड़ रहा है. कई…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मालगाड़ी शर्मा बस्ती की दिशा से आते हुए रेलवे यार्ड की दीवार तोड़कर दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए. हादसे के दौरान यार्ड में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के वक्त मालगाड़ी बिना इंजन के लाइन पर…

Read More

मुंगेर: जिले में मंगलवार की देर रात घने कुहासे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयपुर के पास नेशनल हाईवे 80 पर हुआ. जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार अपने दो दोस्तों नवनीत और ऋतुराज के साथ किसी काम से देर रात सुल्तानगंज से मुंगेर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उनकी XUV कार की आमने-सामने टक्कर एक पिकअप वैन से हो गई, जो मुंगेर से सुल्तानगंज की तरफ…

Read More