Author: Team India News Viral

कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के पदमपुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात पैदल व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी बड़े वाहन का चक्का सीधे उसके ऊपर चढ़ गया. हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मृतक का पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत कांड्रा थाना…

Read More

आदित्यपुर: अधिवक्ता संघ द्वारा रोड नंबर 32 आदित्यपुर-2 स्थित कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एन. ओझा ने की. इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र तथा भारत के संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी अधिवक्ताओं को अंगीकृत कराया. उपस्थित अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त की और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संविधान की मूल भावना पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संस्था की संरक्षक श्रीमती रंजनी मिश्रा, सुनील…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड स्थित महेशकुदर गांव में बीती रात चोरों ने आपस में सटे दो दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. सुबह दुकानदारों ने दुकानें खोलीं तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पीड़ितों ने तत्काल थाना को सूचना दी. पहली वारदात सपना जनरल स्टोर में हुई. चोरों ने दुकान के पीछे लगे एसबेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर में रखे 37 हजार रुपये नकद तथा लगभग 1,500 रुपये के समग्रियों की चोरी कर ली. स्टोर संचालक भवेश चंद्र दास ने बताया कि दुकान…

Read More

DESK REPORT झारखंड में सरकारी अधिकारियों की लगातार बढ़ती लापरवाही अब सरकार के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि हालातों को समय रहते नहीं संभाला गया तो आने वाले दिनों में यह लापरवाही मौजूदा सरकार पर भारी पड़ सकती है. आरोप है कि सरकार “मईया सम्मान योजना” के सहारे लंबे समय तक शासन नहीं चला सकती, क्योंकि इस योजना का पूरा वित्तीय भार राज्य के खजाने पर पड़ रहा है, जबकि सरकार के पास इसे पूर्ति करने के लिए कोई स्पष्ट नीति या ठोस योजना नहीं है. राज्य के कई विभागों में…

Read More

जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले में अवैध कारोबार इन दिनों अपने चरम पर है और माफियाओं ने खुले तौर पर अपना वर्चस्व कायम कर लिया है. हाल ही में ईडी द्वारा झारखंड और बंगाल के 40 ठिकानों पर अवैध कोयला व खनन नेटवर्क पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसके बाद जामताड़ा के बालू माफियाओं में खौफ जरूर देखा जा रहा है. हालांकि कई महीनों से जिले में बिना रोक-टोक अवैध बालू खनन चलता रहा है, जिसमें प्रशासन और माफियाओं की मिलीभगत के आरोप लगातार लगते रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ईडी की 40 जगहों पर हुई कार्रवाई…

Read More

चांडिल: थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी. घटना गुरुवार देर रात करीब सवा दस बजे हुई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल के समीप मारपीट की घटना हुई थी. गुरुवार रात दूसरे गुट के…

Read More

जमशेदपुर: उड़ीसा में सूफी संत सय्यद शाह अब्दुल शकूर रहमतुल्लाह अलैह उर्फ हज़रत फ़कीर बाबा का 43वां सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष 3 और 4 दिसंबर को बड़े ही अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा. उर्स को लेकर मस्जिद और मजार मैनेजिंग कमेटी की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय उर्स मुबारक में उड़ीसा के साथ- साथ झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचेंगे. कार्यक्रम में चादरपोशी, कुल-की-फातेहा, मिलाद और लंगर शरीफ का विशेष आयोजन किया जाएगा. मजार परिसर में साफ-…

Read More

सरायकेला: जिले में प्रदूषण नियंत्रण परिषद का दफ्तर बस वसूली तक सिमट गया है ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं. एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद सैकड़ों कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित धुएं पर विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है. गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप घनी आबादी के बीच स्थित आरडी रबर से निकलने वाला जहरीला धुआं और बदबू लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी लगभग हर दिन वायुमंडल में जहरीला धुआं छोड़ती है लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या से अनजान बना हुआ…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में बुधवार तड़के एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही झामुमो नेता कृष्णा बास्के मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवकों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकालवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. मृतका की पहचान रूपा देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चांडिल…

Read More

गम्हरिया: जेएफएससी गोदाम अग्निकांड मामले में विभागीय अधिकारियों और डीलरों की संदिग्ध भूमिका को लेकर इंडिया न्यूज वायरल में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. खबर के प्रभाव में मंगलवार को एमओ सुनील चौधरी ने अपने चहेते डीलरों सुशील कुमार, किशोर गुप्ता, एक महिला डीलर और दलाल नरेश कुमार के साथ गुप्त बैठक की है. नरेश की पत्नी के नाम पर डीलरशिप है और विभाग में उसकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. हालांकि बैठक में हुई बातचीत का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि सुनील चौधरी पूरे प्रकरण…

Read More