Author: Team India News Viral

आदित्यपुर: पड़ोसी जिला जमशेदपुर के कदमों में भड़के सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिले के एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस दिनभर क्षेत्र की सड़कों पर मुश्तैद रही. थाना प्रभारी राजकुमार खुद मोर्चे पर डटे रहे और जमशेदपुर की ओर से आने वाली प्रमुख सड़क आदित्यपुर टोल ब्रिज एवं खरकई पुल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध प्रवृत्ति के युवकों को पूछताछ भी किया एवं आते- जाते ऑटो रुकवा कर यात्रियों की तलाशी ली. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर यह अभियान चलाया गया,…

Read More

तिरुलडीह: सरायकेला जिला का तिरुलडीह बालू घाट इन दिनों फिर से चर्चा में है. जहां एकबार फिर से बालू माफियाओं की सक्रियता बढ़ गई है. जहां करीब आधा दर्जन बालू घाटों से अवैध बालू का उठाव हो रहा है. बता दें कि अवैध बालू के उठाव को लेकर यहां लगातार करवाई भी होती रही है, मगर बालू माफियाओं का रसूख ऐसा कि प्रशासनिक सख्ती का उनपर कोई जोर नहीं. अवैध बालू का खनन बदस्तूर जारी है. सरकार को हर दिन बालू माफिया लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं, जिसे देखनेवाले जिम्मेदार मौन हैं. क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली स्वर्णरेखा…

Read More

चाईबासा: सोमवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में पूर्व सांसद सह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह सोय की शहादत दिवस मनाई गई. इस मौके पर कांग्रेसियों ने स्व.सोय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि विजय सिंह सोय द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. स्वर्गीय सोय संगठन के व्यक्ति थे, उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर कांग्रेस का प० सिंहभूम जिला में मजबूत आधार है, उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता. उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal राज्य खनन विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2022- 23 बेहद ही विवादों भरा रहा. लागभग हर जिला अवैध खनन के कारण सुर्खियों में रहा. इन सबके बीच सरायकेला जिला खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 में तय लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर सबको चौंका दिया है. जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिला खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 में तय राजस्व से 131.72 फीसदी अधिक राजस्व संग्रह किया है. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 18 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित था. मगर विभाग के तमाम…

Read More

जमशेदपुर: रविवार को कदमा के शास्त्रीनगर में भड़के हिंसा के बाद जमशेदपुर पुलिस- प्रशासन एक्शन मोड में है. एक तरफ जहां शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस दंगाइयों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटी है. इसी कड़ी में सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे जमशेदपुर के करीब एक दर्जन थानों की पुलिस भाजपा नेता अभय सिंह के काशीडीह स्थित आवास पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस उनसे दंगा के संबंध में पूछताछ कर रही है. फिलहाल…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 के जयप्रकाश उद्यान होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण की वन विभाग से स्वीकृति मिलते ही श्रेय लेने की नेताओं में होड़ मची हुई है. नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह उक्त सड़क को लेकर विशेष गंभीरता दिखा रहे हैं. हालांकि नगर निगम ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उक्त सड़क को लेकर उनके पास कोई फंड नहीं है. बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा उसके बाद प्राक्कलन तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा. मंगलवार को आदित्यपुर विकास समिति के बैनर तले पुरेन्द्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने…

Read More

DESK मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है. बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की नई आबकारी नीति (2021- 22) घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन (4 मार्च तक) की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था. वहीं, सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के पूर्व…

Read More

गम्हरिया: होली पर्व को ले गम्हरिया थाने में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें रंगो के त्योहार होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सहयोग करने की अपील की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. होली के दौरान सार्वजनिक स्थलों समेत चौक चौराहों पर विशेष चौकसी की व्यवस्था रखी जाएगी. शरारती तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अधिक आवाज में डीजे नहीं बजाने, जबरदस्ती किसी को रंग नहीं लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा होलिका दहन…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) नगर निगम के वार्ड 17 के हरिओम नगर- सरिता टॉकीज मुख्य मार्ग पर प्रभात पार्क के समीप सोमवार देर रात बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट सर्किट से दो फुटपाथी दुकानों में लगे आग से हुए नुकसान का जायजा लेने मंगलवार तड़के पार्षद नीतू शर्मा पहुंची और प्रभावित दुकानदारों से नुकसान के संबध में जानकारी ली. बता दें कि अगलगी में शिशुपाल का फल दुकान और अंजन के लिट्टी- चोखा की दुकान पूरी तरह से जल गए हैं. सूचना मिलते ही शिशुपाल घटना स्थल पर पहुंच गया और नुकसान का आंकलन करने में जुट गया,…

Read More

जमशेदपुर: शिक्षा विभाग झारखण्ड, रांची के अवर सचिव सह जनसूचना पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद राजेश, उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभाग झारखंड सरकार के अवर सचिव सह जन सूचना पदाधिकारी अरूण कुमार और कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के जन सूचना पदाधिकारी डॉ संजीव आनंद आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने के वजाय सूचना आवेदन को फूटबाॅल की तरह इधर से उधर किक मारते फिर रहे है. जी हां यह मामला पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत जंगल ब्लाॅक गांव के आरटीआई एक्टिविस्ट व भाजपा नेता सिर्मा देवगम का है. दरअसल सिर्मा देवगम ने दिनांक 19 दिसम्बर 2022 को शिक्षा विभाग (मुख्यालय) झारखंड, रांची…

Read More