Author: Team India News Viral

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगाई गांव स्थित एक बगीचे से लापता युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकिता गांव निवासी राकेश शर्मा के रूप में की गई है, जो 15 जनवरी से लापता था. मृतक के परिजनों ने 15 जनवरी को अमरपुर थाना में सूचना दी थी कि राकेश शर्मा का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टेक्निकल टीम के सहयोग से लगातार छापेमारी और जांच शुरू की थी. पुलिस एवं टेक्निकल…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik बेनीसागर क्षेत्र में हाथी के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल हुए रेस्क्यू टीम के सदस्य सुखलाल बेसरा की इलाज के दौरान मौत हो गई. सुखलाल बेसरा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से आई रेस्क्यू टीम के सदस्य थे. हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें आनन-फानन में ओडिशा के क्योंझर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद बंगाल से आई रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन जारी रखने से इनकार कर दिया और टीम वापस लौट गई. इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि आरसीसीएफ स्मिता…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक बाइक सवार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार राह चलते लोगों को बिना किसी वजह के थप्पड़ मार देता है या गाली देकर फरार हो जाता है. यह घटनाएं खासकर गैरेज चौक से इंद्रातंडी के बीच के रास्तों पर लगातार सामने आ रही हैं. भुक्तभोगियों के अनुसार पल्सर बाइक पर सवार दो युवक नगर क्षेत्र में घूमते हैं और राह चलते किसी को अपशब्द बोलते हैं तो किसी को थप्पड़ मारकर तेज रफ्तार में गलियों के रास्ते फरार…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal शहर के कायस्थ पाड़ा मोड़ स्थित व्यस्त व्यावसायिक इलाके में 24 दिसंबर को स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर की गई लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए थे. घटना के बाद अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया गया था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. अपराध नियंत्रण में विफलता और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा ने कड़ा कदम उठाया है. एसपी के आदेश पर जामताड़ा थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक…

Read More

आदित्यपुर: सामाजिक संस्था मिथिला संकीर्तन मंडली का 63वां वार्षिकोत्सव मार्ग संख्या 07-08 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंडली द्वारा आयोजित श्रीश्री 108 अखंड हरिकीर्तन का विधिवत समापन भी किया गया. अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद मंडली की ओर से भव्य नगर भ्रमण निकाला गया, जिसमें मिथिला समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. नगर भ्रमण वीर कुंवर सिंह मैदान से प्रारंभ होकर मार्ग संख्या-14 स्थित राम मंदिर तक पहुंचकर संपन्न हुआ. इस दौरान संकीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. कार्यक्रम में बहरगोड़ा के…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh चाईबासा जिले के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर बड़ा थलको गांव के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. चाईबासा की ओर से आ रहे एक ट्रक की सरायकेला की ओर से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से सीधी टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH05AQ-4961 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति ने सदर अस्पताल लाने के क्रम में दम तोड़ दिया. दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को स्थानीय लोगों…

Read More

सरायकेला: डीसी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है. मंगलवार को अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी के निर्देशन में नीमडीह थाना क्षेत्र के बाडेदा, डुमरहीह और सम्मानपुर गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान गांवों में संचालित कुल पांच अवैध शराब अड्डों का उद्भेदन किया गया. कार्रवाई के क्रम में मौके से लगभग 1700 किलोग्राम जावा महुआ को विधिवत रूप से विनष्ट किया गया. इसके साथ ही 100 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त की गई है. इस मामले में संबंधित अवैध शराब अड्डा…

Read More

राजनगर/ Report By Rasbihari Mandal थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित छोटानागपुर कॉलेज, हेंसल के समीप रविवार सुबह करीब 6:30 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. जहां हाता की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. हादसे में युवक को गंभीर चोट लग सकती थी, लेकिन सिर पर पहना गया हेलमेट उसके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ. टक्कर के दौरान हेलमेट टूट गया, फिर भी इससे सिर पर बड़ी चोट आने से बचाव हो…

Read More

जमशेदपुर: झारखण्ड नेशनल फिल्म फेस्टिवल (JNFF) 2025 की अवॉर्ड नाइट का भव्य आयोजन शनिवार को जमशेदपुर के XLRI ऑडिटोरियम में धूमधाम से संपन्न हुआ. समारोह में सिनेमा, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता राहुल राय और झारखंड के प्रख्यात गायक नितेश कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. दोनों कलाकारों की उपस्थिति और प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे JNFF के फाउंडर संजय सतपथी और राजू मित्रा के साथ उपस्थित फिल्म निर्देशक एवं निर्माता ने संयुक्त रूप से किया. इस सांस्कृतिक…

Read More

दरभंगा: जिले के जाले प्रखंड में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हुई भारी अनियमितताओं को लेकर हंगामा तेज हो गया है. विधानसा चुनाव पूर्व जिन लाभुकों के खातों में ₹10,000 की राशि भेजी गई थी, अब उन्हीं लोगों विभाग द्वारा पैसे लौटाने का नोटिस थमाया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार योजना केवल महिलाओं के लिए थी, लेकिन चुनावी समय में बिना उचित सत्यापन के सैकड़ों पुरुषों के खातों में भी राशि भेज दी गई. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई…

Read More