औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिला लोक समिति, जिला सर्वोदय मंडल तथा जिला खादी ग्रामोद्योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रमेश चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गयी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खादी ग्रामोद्योग समिति के पूर्व अध्यक्ष सह जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव ने की. इस अवसर पर कई लोगों ने उपवास रखते हुए शांतिपाठ भी किया. कार्यक्रम में जिला खादी ग्रामोद्योग समिति के मंत्री शालीग्राम मंडल, समिति के जहानाबाद के मंत्री जितेन्द्र कुमार, व्यवस्थापक मोहन पांडेय, पेंशनर समाज के संगठन मंत्री नकुल यादव, अजय भगत, सुरेन्द्र प्रसाद, मिथुन कुमार, मनीष कुमार, अनंत विजय प्रसाद सिंह, डोमन राजवंशी, मो. अहमद, लोक समिति के महेन्द्र सिंह, प्रो. रणजीत सिंह, रामकेवल सिंह, मृत्यंजय सिंह आदि को शांति पाठ के बाद शाम 5 बजे लोक समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने जूस पिलाकर उपवास तुड़वाया.

