औरंगाबाद: जिले के रफीगंज प्रखंड के पचार बाजार में बुधवार को उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब चार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े PNB सीएसपी संचालक से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर दो लाख 80 हजार रुपए नकद और एक लैपटॉप लूट लिया. इसके बाद सभी अपराधी कासमा की दिशा में फरार हो गए.

पीड़ित संचालक राजू कुमार रंजन, जो ढोसिला खुर्द निवासी अंबिका प्रसाद के पुत्र हैं, ने बताया कि वे जैसे ही अपने सीएसपी केंद्र पर पहुंचे, चार लोग मोटरसाइकिल से आए और पिस्तौल सटाकर बैग में रखे पैसे और लैपटॉप लेकर भाग निकले.
घटना की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर और रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
