औरंगाबाद: विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को जिले में बड़ा झटका लगा है. नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंह और रफीगंज के पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया.

नबीनगर से जदयू द्वारा चेतन आनंद को टिकट दिए जाने के बाद नाराज़ पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी की है. उन्होंने कहा कि अगर किसी स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाया जाता, तो विरोध नहीं होता. लेकिन बाहरी उम्मीदवार को थोपे जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है.
रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक सिंह ने भी यही आरोप लगाया कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है. इस्तीफे के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में वे अपने अगले राजनीतिक कदम का ऐलान करेंगे.
गौरतलब है कि वीरेन्द्र कुमार सिंह एक बार सांसद और तीन बार नबीनगर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चेतन आनंद अपने क्षेत्र में पार्टी के असंतोष को कैसे शांत करते हैं और एनडीए के वोटर क्या फैसला लेते हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
