औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आरही है. जहां नक्सलियों द्वारा देव थाना क्षेत्र के जुदा बिगहा गांव के बधार में आईडी बम रखे जाने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत फैला हुआ है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना देव थाना को दिया गया है.

विज्ञापन
बता दें कि देव नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. नक्सलियों ने इस क्षेत्र में दर्जनों बार घटनाओं को अंजाम दिया है. जिसको लेकर आज भी देव के इन वादियों में नक्सलियों का खौफ है. यही वजह है कि बम की अफवाह से पूरे इलाके में खौफ व्याप्त है. हालांकि सूचना मिलते ही देव थाना की पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच बम की खोज जारी कर दी है.
विज्ञापन

