औरंगाबाद: बिहार में अपराधी बेलगाम है. इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को औरंगाबाद में देखने को मिला. जहां बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने होमगार्ड जवान के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल युवक का सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना देव मोड़ के समीप की है. घायल युवक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के धनवा टोला शन्तीपुर गांव के होमगार्ड के जवान जुगेश्वर राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने गांव से शादी समारोह में कैमरा चलाने के लिए जा रहा था तभी तीन की संख्या में पूर्व से ही घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने युवक की पैर में गोली मार दी. जिससे कि युवक लहूलुहान होकर घटना स्थल पर ही गिर पड़ा और अपराधी आसानी से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक की इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि अपराधियों ने युवक को गोली क्यों मारी है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना की तहकीकात कर रही है.

