रांची: बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल और अनीता सोरेन समेत कई नेता उपस्थित रहे.

बैठक के बाद अर्जुन मुंडा ने बताया कि टीम ने ललमटिया दौरे के दौरान स्वर्गीय सूर्या हांसदा के परिजनों, स्थानीय जनता और प्रबुद्धजनों से बातचीत की. सभी ने एक स्वर में आशंका जताई कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी है और यह साजिशन हत्या प्रतीत होती है.
अर्जुन मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा अवैध उत्खनन और भ्रष्टाचार के प्रबल विरोधी थे. उनका परिवार पारंपरिक आदिवासी व्यवस्था का अगुआ रहा है और मांझी परिवार से ताल्लुक रखता है. आंदोलनों के कारण सूर्या हांसदा खनन माफियाओं की आंखों की किरकिरी बने हुए थे और उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई.
उन्होंने यह भी कहा कि जिस मुकदमे में उनका एनकाउंटर दिखाया गया है, उसमें वे नामजद भी नहीं थे. सूर्या हांसदा गरीब बच्चों के मसीहा थे और सैकड़ों बच्चों की शिक्षा की चिंता करते थे. आज वे बच्चे अपने को अनाथ महसूस कर रहे हैं.
अर्जुन मुंडा ने स्पष्ट कहा कि भाजपा इस मामले की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगी और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी.
बाईट
अर्जुन मुंडा (पूर्व मुख्यमंत्री

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
