सरायकेला/ Bipin Varshney भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा झारखंड प्रदेश में नई संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. शुक्रवार को जारी पत्र में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

इस नियुक्ति के बाद पार्टी नेता एवं पूर्व विधायक अनंत राम टुडू ने आदित्य साहू को हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झारखंड में संगठन और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि आदित्य साहू एक कर्मठ और संगठननिष्ठ नेता हैं, जिनका अनुभव पार्टी को नई दिशा देगा. साथ ही अनंत राम टुडू ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय झारखंड संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा.

