आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आकाशवाणी चौक के पास स्थित ज़ियाडा पार्क के री-डेवलपमेंट की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को ज़ियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से मिला और ज्ञापन सौंपा.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि यह पार्क दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम समर्पित हो और यहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए. साथ ही गुरुजी की जीवनी को आदिवासी कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित करने का सुझाव दिया गया. उन्होंने कहा कि यदि जियाडा अनुमति देता है तो समिति आपसी सहयोग से प्रतिमा स्थापित करने को तैयार है.
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यदि पार्क का आधुनिक स्वरूप में विकास होता है तो यह आदित्यपुर की पहचान बनेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह पार्क कोल्हान प्रमंडल का सबसे बड़ा और आधुनिक पार्क बन सकता है जो पूरे झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के सैलानियों को आकर्षित करेगा.
क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस योजना पर गंभीरता से विचार कर इसे अमली जामा पहनाने का प्रयास किया जाएगा.
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अरविंद तिवारी, एसएन यादव, एसडी प्रसाद, सत्येंद्र प्रभात, देव प्रकाश, उदित यादव, प्रभास कुमार झा, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, अश्वनी कुमार सिंह यादव, सिमरन मेहरा, संतोष कुमार सिंह, मिथिलेश झा, विमल दास, प्रमोद गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
