गम्हरिया: शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17, 6 एलएफ स्थित दुर्गा पूजा मैदान में मैपिंग से संबंधित कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया.

कैंप के दौरान उपस्थित मतदाताओं को यह भी जानकारी दी गई कि मैपिंग से संबंधित सूचना कैसे और कहां से प्राप्त की जा सकती है. साथ ही मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया.

इस अवसर पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह, अमन राज, अभिषेक मिंज, सत्यम भारद्वाज एवं रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने मतदाताओं को प्रक्रिया को समझाते हुए जागरूक किया.
कैंप में यह भी बताया गया कि शनिवार को इसी वार्ड में प्रभात पार्क में एक और मैपिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा. लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर कैंप में भाग लें और इसे सफल बनाएं.

