आदित्यपुर: वार्ड संख्या 3 स्थित शिव- हनुमान मंदिर, अमृतनगर जमालपुर में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चियां दोमुहानी नदी के पावन संगम से जल लेकर पदयात्रा करते हुए मंदिर पहुंचीं.

मंदिर प्रांगण में भगवान शिव के शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया गया. कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा वातावरण धार्मिक भक्ति में डूबा रहा. इसी कड़ी में मंदिर परिसर में 24 पहर हरकीर्तन का आयोजन भी शुक्रवार दोपहर से प्रारंभ किया गया है. मंदिर कमिटी के सदस्य काशीनाथ सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन किए गए हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को पूर्णाहुति के अवसर पर महाभोग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी.
इस धार्मिक आयोजन में अशोक सिंह, बुलेट नारायण सिंह, राजेश सिंह, रमेश शर्मा, फूलन सिंह, मिथलेश शर्मा, मुंद्रिका चौधरी, शिवबालक मौर्य, मुन्ना यादव, मंदिर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे.

