आदित्यपुर/ Sumeet Singh थाना क्षेत्र के प्रभात पार्क के समीप स्थित हेवन प्लेस बिल्डिंग से कूदकर 30 वर्षीय युवक ने बीती रात आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जाने पर पता चला कि 4 तल्ले से कूदकर युवक ने आत्महत्या की है. युवक का शव नाली में धंसा हुआ था जिसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

बताया कि आसपास के फ्लैट के लोगों ने बताया कि बिल्डिंग के चौथे तल्ले पर किराये के फ्लैट में 4 ट्रक ड्राइवर रहते हैं. बीती रात चारों के साथ आत्महत्या करने वाला युवक यहां रहने आया था. पेशे से वह भी ट्रक चालक था. रात में क्या बात हुई कि उसने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है. थाना प्रभारी के अनुसार आत्महत्या के कारण का पता और युवक के पहचान की कार्रवाई चल रही है.

Exploring world
