आदित्यपुर: Parmeshwar Gorai श्रीडूंगरी बस्ती, आदित्यपुर में नवयुवक काली पूजा कमिटी द्वारा आयोजित काली पूजा महोत्सव का उद्घाटन सोमवार देर शाम किया गया. इस अवसर पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.

पूजा कमिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 22 अक्टूबर की शाम को झूमुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं 24 अक्टूबर को अपराह्न 12 बजे से आगंतुकों के बीच महाभोग का वितरण किया जाएगा.
इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष सत्यनारायण महतो, महासचिव अभिजीत महतो, सचिव संजय सरदार, सत्यरंजन महतो, शंकर महतो, पिंटू महतो, लालटू महतो, विद्याधर महतो सहित अन्य श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
पूजा स्थल पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है और मां काली की प्रतिमा भक्तों को अपनी भव्यता से आकर्षित कर रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह आयोजन अब श्रीडूंगरी बस्ती की धार्मिक पहचान बन चुका है.

