आदित्यपुर: आशियाना ट्रेड सेंटर के पास स्थित निशांत बिहार कालोनी में गुरुवार की शाम आए आंधी- पानी से जर्जर फ्लैट का छज्जा गिर रहा है. सोसाइटी के लोगों का ध्यान इन जर्जर फ्लैट्स पर नहीं जा रहा है और वे मरम्मत नहीं करवा रहें. सोसाइटी में लगभग 17- 18 फ्लैट्स और डुप्लेक्स है. इसमें से कुछ फ्लैट्स जर्जर अवस्था में है. लगभग 35 साल पहले बनें फ्लैटस की उचित रखरखाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन
यहां पैसा और पंहुच की बदौलत कुछ लोग आदित्यपुर नगर निगम से बगैर नक्शा पास कराये धडल्ले से नक्शा का विचलन कर रहें हैं. इसमें सोसाइटी के अध्यक्ष और सेक्रेटरी की भूमिका संदिग्ध बताया जा रहा है. सोसाइटी परिसर के जर्जर भवनों का मरम्मत नहीं होने से कभी भी बडा हादसा हो सकता है.

विज्ञापन
