आदित्यपुर: इच्छापुर बस्ती स्थित सहारा गार्डन सिटी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन 28 सितंबर की शाम को किया जाएगा. इस मौके पर सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मंगलवार को पूजा कमिटी की टीम ने सरायकेला पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को आमंत्रण पत्र सौंपा.

इस अवसर पर कमिटी के मुख्य संरक्षक शशांक कुमार गांगुली, अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन और प्रशांत कांत प्रसाद, संरक्षक मुन्ना दुबे, महासचिव पंकज कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. गौरतलब है कि सहारा गार्डन सिटी में वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी पूजा के साथ- साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जोर- शोर से चल रही है. महिलाओं, बच्चों और बच्चियों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों का रिहर्सल किया जा रहा है. वहीं महासप्तमी के दिन जागरण और महानवमी के दिन ओपन डांडिया का आयोजन होगा.

