आदित्यपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आदित्यपुर कॉलोनी में उद्घाटन सत्र का आयोजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंदर कुमार अग्रवाल, जमशेदपुर विभाग संघ चालक उपस्थित रहे. उनके साथ कई गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक भी मुख्य रूप से शामिल हुए.

विज्ञापन
समारोह के उपलक्ष्य में शिव मंदिर प्रांगण से पथ संचलन निकाला गया. यह संचलन मेन रोड होते हुए शिवा नर्सिंग होम से मुड़कर पूरे कॉलोनी का भ्रमण करता हुआ पुनः शिव मंदिर प्रांगण पहुंचा. पूरे आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभाव का परिचय दिया.

विज्ञापन
