आदित्यपुर: बुधवार तड़के सरायकेला जिले के अदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सुधा डेयरी के सपीम खराब टेलर जानलेवा साबित हुआ. जहां बाइक सवार की टक्कर होने से मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे के आसपास बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर बस्ती निवासी सौरभ नंदी अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहा था इसी दौरान सुधा डेयरी मोड़ के पास सड़क पर खराब पड़े ट्रेलर संख्या – NLO1D- 5211 के पीछे से सौरभ ने टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक चला रहा युवक सौरभ नंदी की गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से टीएमएच भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. वैसे यह कोई पहली घटना नहीं है जिसमें सड़क के किनारे खड़े टेलर या अन्य भारी वाहन से टकराने से मौत हुई है. अहम सवाल यह है कि कब इसपर नकेल कसी जाएगी. फिलहाल पुलिस ने टेलर जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

