आदित्यपुर: सरायकेला उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने आरआईटी थाना अंतर्गत भुआ जंगल में नदी किनारे संचालित हो रहे अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में 300 किलोग्राम जवा महुआ विनष्ट किया गया और 10.00 लीटर महुआ शराब ज़ब्त किया गया.

विज्ञापन
संचालक दखिन बेसरा के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
