आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम वार्ड 29 स्थित महावीर नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर की सातवीं वर्षगांठ बुधवार को धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर वृहद धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. सबसे पहले विधिवत पूजा- पाठ कराया गया.

विदित हो कि इस मंदिर की स्थापना दिवंगत पार्षद राजमणि देवी ने की थी. उनके निधन के बाद हर वर्ष क्षेत्र की जनता के सहयोग से मंदिर का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवंगत पार्षद के परिवार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. वार्षिक समारोह में अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता नट्टू झा, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, अमित सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, उद्यमी दशरथ उपाध्याय, अनिल विश्वकर्मा, सुबोध सिंह, शंटू जी, पप्पू रजक, सतीश, बिनोद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनमोहन सिंह, सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज चौरसिया, सुरेश यादव, विपिन प्रसाद, विपिन मंडल, चंदन झा, बिनोद जी, सीताराम पंडित, उमेश सिंह, रामपरवेश, हरी प्रसाद, श्याम किशोर यादव, बंटी सिंह, रुपेश सिंह, बियेन ठाकुर सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

