आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के वार्ड नंबर 2 के जुलमटाड़, धिराजगंज और जामालपुर के निवासियों ने निवर्तमान पार्षद अभिजीत महतो के नेतृत्व में मंगलवार को बिजली की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत अभियंता को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में बताया गया कि विगत चार वर्षों से इलाके में बिना पोल के बिजली आपूर्ति की जा रही है. बिजली के तार सीधे घरों और पेड़ों पर लटकाए गए हैं, जिससे बारिश और तेज हवा में तार बार-बार गिर जाते हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस स्थिति से हर दिन जान-माल का खतरा बना रहता है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो रहा है.
लोगों ने विद्युत अभियंता से आग्रह किया कि जल्द से जल्द क्षेत्र में विद्युत पोल लगवाए जाएं, ताकि बिजली की आपूर्ति सुरक्षित हो सके और किसी भी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके. ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, राजेश महतो, शुभम दास, पिंकी महतो, दिलीप माइती, रमेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

