आदित्यपुर: एक तरफ लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन छठ घाटों को दुरुस्त करने में जोर-जोर से जुटा है दूसरी ओर लगातार पांचवें साल जिला प्रशासन के आदेश पर बाबा कुटी छठ घाट को डेंजर जोन घोषित करने संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिससे एक बार फिर से बाबा कुटी के लोगों में मायूसी छा गई है.

आपको बता दे कि बाबा कुटी में 65 लाख की लागत से सीढ़ीनुमा छठ घाट का निर्माण नगर निगम की ओर से कराया गया है मगर उद्घाटन के बगैर ही छठ घाट धराशाई हो गया. हर साल छठ पर्व के मौके पर जिला प्रशासन डेंजर जोन का नोटिस लगाकर कर पल्ला झाड़ लेती है मगर ना तो छठ घाट को लेकर कोई पहल की जाती है ना ही दोषी संवेदक और लापरवाही के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई की गई है.
बाबाकुटी वासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए पूछा है कि आखिर हमें किस गुनाह की सजा दी जा रही है. हालांकि इसका जवाब किसी पदाधिकारी के पास नहीं है. मालूम हो की दो साल पूर्व तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी जो वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त हैं श्रीमती पारुल सिंह ने बाबाकुटी वासियों को भरोसा दिलाया था कि एक साल के भीतर न केवल छठ घाट में हुए अनियमित की जांच कराई जाएगी बल्कि नए सिरे से छठ घाट भी बनवाया जाएगा.

बावजूद इसके इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. नतीजतन एक बार फिर से बाबा कुटी वासियों को मायूसी हाथ लगी है. मालूम हो कि उक्त छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु जुटते हैं इसके अलावा सालों भर यहां लोग नित्य कर्म, स्नान आदि के लिए पहुंचते हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
