आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai छठ महापर्व 27 और 28 अक्टूबर को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खरकाई नदी के विभिन्न घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.



प्रशासन द्वारा पर्व की तैयारियां जारी हैं, जो सराहनीय मानी जा रही हैं. इसी क्रम में रमेश हांसदा के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने आग्रह किया कि व्रतियों, विशेषकर महिलाओं की सुविधा के लिए घाटों पर अस्थायी शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए, ताकि स्नान और व्रत के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.
टीम ने प्रशासन से आग्रह किया है कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खड़काई नदी के प्रमुख घाटों पर तत्काल अस्थायी शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराई जाए. इससे श्रद्धालुओं को स्वच्छता और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा. निरीक्षण के दौरान रमेश हांसदा, विशु महतो और राजेश गोप उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




