आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के निर्देश पर आदित्यपुर स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई. इस सम्मेलन में कोल्हान प्रभारी नीरज साहू, सरायकेला जिला अध्यक्ष मणिकांत सिंह, और शिव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी छठ पूजा के अवसर पर पूरे कोल्हान क्षेत्र में सहायता शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में व्रतधारियों और श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल, आम का दातून, अरघ के लिए गाय का दूध, चाय- कॉफी, नाश्ता तथा प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोताखोरों और स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी.
प्रेस वार्ता के दौरान मोर्चा नेताओं ने आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है. इसी मुद्दे को लेकर समाजसेविका एवं निर्वाचित पार्षद नीतू शर्मा आगामी 1 नवम्बर से अनशन पर बैठने जा रही हैं. युवा जनशक्ति मोर्चा ने घोषणा की है कि वे नीतू शर्मा के अनशन को नैतिक समर्थन देंगे. सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जोश के साथ आंदोलन में शामिल रहेंगे और मांगे पूरी होने तक डटे रहेंगे.
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं मोर्चा के मुख्य सलाहकार जगदीश नारायण चौबे, कोल्हान प्रभारी नीरज साहू, शिव कुमार, तथा सरायकेला जिला अध्यक्ष मणिकांत सिंह उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
