आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आदित्यपुर-2 स्थित एमआईजी कॉलोनी में श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य श्रीश्री चित्रगुप्त भगवान पूजन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन- अर्चन से हुई, जिसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. पूजन के उपरांत महाभोग का वितरण किया गया.

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक रंजन प्रदीप ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें समाज के बच्चों और युवाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.
उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त पूजा की शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी, जबकि 2010 में मंदिर की स्थापना हुई. समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में निरंतर सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जिनमें ब्लड डोनेशन शिविर, पौधारोपण अभियान और नेत्र जांच शिविर प्रमुख हैं.रंजन प्रदीप ने बताया कि आने वाले दिनों में मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने समाज के लोगों से इस शुभ कार्य में सहयोग की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक रीना सिंहा, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिंहा, सह-कोषाध्यक्ष कृष्णा श्रीवास्तव सहित पूरी कार्यकारिणी समिति की सक्रिय उपस्थिति रही.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
