आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम वार्ड नंबर 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह और वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद बोरजो हांसदा ने शनिवार को आदित्यपुर विद्युत विभाग में पहुंचकर नेताजी सुभाष पार्क में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर विभागीय कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा.

दोनों जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेताजी सुभाष पार्क में पिछले कई वर्षों से 11 हजार वोल्ट का नंगा तार लटक रहा है, जिसके नीचे बच्चे रोजाना खेलते हैं. इस कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. उन्होंने विभाग से मांग की कि खुले तारों को तत्काल कवर वायर से बदला जाए, ताकि पार्क आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि एक से दो दिनों में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर पहले भी कई बार विभाग को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
वहीं, पूर्व पार्षद बोरजो हांसदा ने कहा कि उनका वार्ड घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बांस के सहारे की जा रही है. इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में भी ज्ञापन सौंपा गया है और विभाग ने भरोसा दिलाया है कि दो-चार दिनों में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
