आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने अपने समर्थकों के साथ सांसद कालीचरण मुंडा का आदित्यपुर आशियाना मोड़ पर भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर मोर्चा के प्रमुख सलाहकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश नारायण चौबे भी उपस्थित रहे. ज्ञात हो कि सांसद प्रतिनिधि द्वारा अभय झा से पहले से समय निर्धारित किया गया था. इस दौरान अभय झा ने कहा कि कालीचरण मुंडा मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं. उन्होंने कहा कि मुंडा जनहित के कार्यों में हमेशा आगे रहे हैं और समैवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.

सांसद मुंडा ने स्थानीय तैयारियों का अवलोकन करते हुए एस-टाइप दुर्गा पूजा मैदान में स्थापित कृत्रिम घाट तथा अन्य नदी घाटों की स्थिति जानी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों की सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्थापन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी.
सांसद ने काली पूजा कमिटी रोड नंबर 7 तथा कुंवर सिंह मैदान में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा के निर्देश दिए. अभय झा ने सांसद के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया तथा स्थानीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु सभी से सहयोग की अपील की.
इस अवसर पर जगदीश नारायण चौबे, हिमांशु झा, रोहन कुमार बंटी, सूरज झा, नीरज, रुपेश, मणिकांत तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम स्थल पर जयकारों और स्वागत गीतों से वातावरण गूंज उठा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
