आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार के आरआईटी मंडल स्थित चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

निकाय चुनाव प्रभारी प्रदीप वर्मा ने मीडिया से बातचीत में प्रत्याशी का मेनिफेस्टो साझा करते हुए जीत के बाद सभी वादे पूरे करने का भरोसा दिलाया. पार्टी में बगावत के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए केवल भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही मैदान में है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी के सवाल को उन्होंने मीडिया का एजेंडा बताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही चुनाव लड़ा जा रहा है.
प्रदीप वर्मा ने राज्य सरकार पर शहरी निकायों की दुर्दशा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतने पर हालात में सुधार करेंगे.

