आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच सात वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है. सूत्रों के अनुसार वार्ड संख्या 1 से बनमली महतो, वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो , वार्ड संख्या 3 से पिंकी चौधरी , वार्ड संख्या 4 से शुभम पांडेय , वार्ड संख्या 5 से विनीता कुमारी, वार्ड संख्या 6 से धनंजय गुप्ता तथा वार्ड संख्या 7 से परितोष बेज ने जीत दर्ज की है.

मतगणना केंद्र पर परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. विजयी प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए. नगर निगम के अन्य वार्डों की मतगणना अभी जारी है. अंतिम परिणाम आने तक तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है. प्रशासन की ओर से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है. वहीं मिडिया से गोपनीयता प्रशासन की लापरवाही उजागर कर रही है

