आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai रोड नंबर 15 वार्ड 32 सरस्वती सदन पुस्तकालय के बगल में स्थित डीप बोरिंग मोटर जल जाने के कारण पिछले एक सप्ताह से खराब था. स्थानीय नागरिक और लाभुक अपने स्तर से बंद डीप बोरिंग को चालू करने के लिए प्रयासरत थे. बाद में इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को दी.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अभियंता को देते हुए 24 घंटे के अंदर डीप बोरिंग का मोटर बदलने का अनुरोध किया. नगर निगम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पुराने 1.5 एचपी के मोटर को बदलकर नया 2 एचपी, 26 स्टेज क्रपटन कंपनी का मोटर और स्टाटर लगा दिया और डीप बोरिंग को चालू कर दिया. इस मौके पर अभिभावक स्वरूप शीलानाथ ठाकुर, पीएन तिवारी ने क्षितिज तिवारी, ए पी सिंह, वीरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, रंजन तिवारी एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर एवं नारियल तोड़कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की.

