आदित्यपुर: जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और शांति समिति, सरायकेला- खरसावां के एमपी टावर आदित्यपुर (खरकई ब्रिज के निकट) स्थित वॉच टावर का उद्घाटन नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह और पुलिस निरीक्षक सह आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया.

उद्घाटन से पूर्व वॉच टावर पहुंचने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया. अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने कहा कि विशेषकर आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, जिसे शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ सफल बनाना एक चुनौती होता है. उन्होंने कहा कि यहां के पूजा समिति, शांति समिति और प्रबुद्ध लोग प्रशासन को अपना बेहतर सहयोग देते हैं, इसी कारण दुर्गा पूजा सहित सभी आने वाले पर्व-त्योहार जन सहयोग और जन भागीदारी के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे.
उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की पूरी टीम पूजा को सफल बनाने में सक्रिय है. नगर निगम से जुड़े किसी भी काम की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान कोई दिक्कत न हो.
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था पर बेहतर कार्य किया गया है. उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और पार्किंग का पालन करने का आह्वान किया.
पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति समिति के सभी सक्रिय सदस्य 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष वॉच टावर के बगल में स्वास्थ्य विभाग, सरायकेला- खरसावां की टीम एम्बुलेंस के साथ पूजा के दौरान उपस्थित रहती है.
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रवींद्रनाथ चौबे ने किया. इस अवसर पर डॉ. एसके रत्नाकर, रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, सत्येंद्र प्रभात, सकला मारडी, प्रमोद गुप्ता, अवधेश कुमार, रघुनाथ प्रसाद सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, अभय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
