आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह की पहल पर मीरुडीह पुरानी बस्ती के लोगों को राहत मिली है. रविवार को जेवीबीएनएल द्वारा वहां 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिसे रातभर चार्ज करने के बाद सोमवार सुबह 8 बजे से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई.

विदित हो कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बस्ती के लोग एक सप्ताह से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे. इस समस्या को लेकर पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने जियाडा भवन स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था और अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी. बिजली आपूर्ति शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. सभी ने पुरेन्द्र नारायण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है.

