आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मोहन चौधरी की माता रमा देवी (पति- सुखदेव चौधरी) का मंगलवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लगभग 75 वर्ष की थीं और पिछले 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं. रमा देवी अपने पीछे दो पुत्र- पुत्रवधू सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

विज्ञापन
उनका अंतिम संस्कार बुधवार 23 जुलाई को पार्वती घाट में किया जाएगा. अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 9.30 बजे आदित्यपुर-02 के रोड नंबर-12 स्थित उनके आवास से निकाली जाएगी. नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष राधा सांडिल तथा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने रमा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

विज्ञापन
