आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai जयप्रकाश उद्यान में नवयुवक एकता संघ द्वारा निर्मित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.

नवयुवक एकता संघ द्वारा वर्ष 2018 से हर साल बड़े हर्ष और उल्लास के साथ काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी समिति ने आकर्षक विद्युत सजावट और सुंदर पंडाल निर्माण से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

उद्घाटन समारोह के दौरान पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने बताया कि जयप्रकाश उद्यान क्षेत्र में नवयुवक एकता संघ की यह पूजा अब पहचान बन चुकी है.
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजनीकांत निराला, उपाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सचिव लक्की सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित अमरदीप, राहुल, गोविंद, आकाश, बसंत, वरुण बंटी, कुंदन थापा, राहुल प्रसाद, मनीष सिंह, पवन गुप्ता, रूपलाल महतो, राजू सिंह, संजय दास, सावन गुप्ता, संतोष पासवान, गोलू तिवारी, पुटवा, बप्पी, राहुल प्रजापति और मानु सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से मां काली की आरती की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की.

