आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai ब्राह्मण टोला बस्ती (दिन्दली बाजार के पास), श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का रविवार को उद्घाटन किया गया. इस पूजा पंडाल का उद्घाटन समाजसेवी सूरज भदानी ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन
विदित हो कि यहां 2008 से छोटू राम के नेतृत्व में भव्यता के साथ काली पूजा समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस बार कमिटी द्वारा आकर्षक विद्युत साज- सज्जा की विशेष व्यवस्था की गई है.

इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष छोटू राम, बजरंग सोनकर, बाबू तांती, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सचिव ओमी राव, दीपक सिंह, आलोक पांडेय, सुमित गोप, अजय, छोटू कुमार, तंतुबाई, चंचल, अनीश, राकेश और विष्णु सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
