आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के वार्ड नंबर 12, पुराना हरि कीर्तन मंदिर, नीचे टोला के समीप भगवान बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ. यह यात्रा दोमहानी नदी से पवित्र जल भरकर नंगे पांव वापसी के साथ संपन्न हुई. इस कलश यात्रा में कुल 111 महिलाओं ने भाग लिया, जो गहरी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक रहा.

पूजा कमेटी के सदस्य उमाकांत ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें पूजा- पाठ, हवन, भोग वितरण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई.

स्थानीय श्रद्धालु इस पावन अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित हुए और भक्तिभाव से पूजन में शामिल हुए. इस अवसर पर सोदानंद कालिंदी, मंगल सोरेन, बबलू यादव, उत्तम पात्रो, बबलू सरदार, संजीव धीवार, रविनाथ सरदार, शंकर राय, मनोज सरदार, पवन लोहार, अजान महतो, मिट्ठू महतो, राजू सरदार, गोविंद धीवार, शिवा धीवर, भारत माझी, हिमांशु नायक आदि मौजूद थे.

