आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो, आदित्यपुर नगर कमिटी की ओर से तैयारियों को तेज किया जा रहा है. इसी क्रम में झामुमो आदित्यपुर नगर कमिटी के उपाध्यक्ष राजेश लाहा के नेतृत्व में सोमवार की संध्या अटल पार्क, आदित्यपुर में लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक लिट्टी- चोखा का स्वाद लिया साथ ही नगर निकाय चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. इस अवसर पर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला महाली, भगलू सोरेन उर्फ डब्बा मांझी, नगर निगम की पूर्व पार्षद अनिता केराई एवं बीरेंद्र गुप्ता, सोनामणि लोहार, धर्मु गोप, वैद्यनाथ टुडू, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी, खिरोद सरदार, अवधेश सिंह, बैजू यादव, राजेश यादव, जनार्दन कुमार, अमृत महतो, मनोहर कर्मकार, अजीत प्रधान, संतोष मंडल, सुशीला हांसदा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे.


