आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में रविवार को झामुमो की टीम ने शहर के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और वहां व्याप्त समस्याओं की जानकारी प्राप्त की.

टीम ने नगर निगम के प्रशासक से घाटों पर सुधार और समस्या निवारण हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया. इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष लालाबाबू सरदार, राजेश लाहा, बीरेंद्र गुप्ता, सचिव कृष्ण चंद्र महतो, बीरेंद्र तिवारी, राखाल प्रधान, भंडू प्रधान, संतोष कुमार प्रसाद, सुशील गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
टीम का उद्देश्य घाटों की सुरक्षा, सफाई और संरचनात्मक सुधार सुनिश्चित करना बताया गया है, ताकि आने वाले छठ महापर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

