आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर कमेटी की ओर से वार्ड संख्या 20 स्थित काली मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम नगर कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश लाहा और झामुमो के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं के बीच कंबलों का वितरण किया गया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने कहा कि टुसू पर्व और अखंड जात्रा के शुभ अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.
पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है. उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार गरीबों की सरकार है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहती है.
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, अमृत महतो, कृष्ण चंद महतो, विष्णु बाउरी, बुंडू प्रधान, शशि प्रकाश शर्मा, मनु स्वामी, रोहित कुमार, राजेश सोनकर सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

