आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai इच्छापुर के निवासी लुथू मांझी ने शुक्रवार को आदित्यपुर थाना पहुंचकर अपनी रैयती जमीन पर जबरन कब्जा और अवैध निर्माण कराए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई. लुथू मांझी ने बताया कि वे ग्राम इच्छापुर, जिला सरायकेला- खरसावां के मूल निवासी हैं और उनकी दादी रैयत बुधनी मांझी के नाम से दर्ज रैयती भूमि पिछले 30 वर्षों से खाली पड़ी है.



शिकायत के अनुसार यह जमीन नया खाता संख्या 144, पुराना खाता संख्या 75, नया प्लॉट संख्या 668, पुराना प्लॉट संख्या 1469 के तहत करीब 3.45 डिसमिल (लगभग 4 कट्ठा) क्षेत्रफल में दर्ज है.
लुथू मांझी का आरोप है कि बरजो राम हांसदा उर्फ कालिया मांझी बिना किसी वैध कागजात दिखाए उनकी भूमि पर जेसीबी मशीन से खुदाई करा रहे हैं और ईंट की दीवार का निर्माण कराया जा रहा है. पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. लुथू मांझी के बयान के अनुसार बरजो राम हांसदा ने धमकाते हुए कहा कि काम किसी भी हालत में बंद नहीं होगा और जो करना है कर लो, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.
पीड़ित पक्ष ने कहा कि यदि आरोपित के पास जमीन से संबंधित वैध कागजात या कर्जत है, तो उसे प्रस्तुत किया जाना चाहिए, लेकिन बिना किसी दस्तावेज के जबरन कब्जा करना पूरी तरह गलत है. उन्होंने थाने से आग्रह किया है कि विवाद का समाधान होने तक जबरन चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




