आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के मेयर पद के लिए पहले दौर की मतगणना पूरी हो गई है. इस दौर में कुल 19,724 मतों की गिनती की गई, जिनमें से 1,900 मत अमान्य घोषित किए गए.

विज्ञापन
पहले दौर के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मत इस प्रकार हैं
बारी सोरेन को 1,108 मत, बास्को बेसरा को 2,912 मत,
विनोती हांसदा को 708 मत,
भुगलू सोरेन को 3,193 मत,
रविंद्र बास्के को 801 मत,
रमेश बालमुचू को 377 मत,
सकला मार्डी को 510 मत,
सावित्री लेयांगी को 1,746 मत तथा संजय सरदार को 6,479 मत प्राप्त हुए हैं.
पहले दौर की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन से 3,286 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं. अभी चार दौर की मतगणना शेष है. अंतिम परिणाम आने के बाद ही मेयर पद की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी.

विज्ञापन
