आदित्यपुर/ Paramveer Patro ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के नाम पर विभागीय कार्रवाई ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि आदित्यपुर ग्रिड कार्यालय के अधिकारी गरीब और बेबस लोगों पर केस ठोक रहे हैं जबकि असली दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है. मामला जुलुमटांड से प्रकाश में आया है. जहां गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि आदित्यपुर ग्रिड के जेईई वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं और चोरी- छिपे कनेक्शन इन्हीं की मिलीभगत से दिए जाते हैं.

ग्रामीण दुर्गाचंद्र पात्रो ने बताया कि पूरे गांव में कई दुकानें बिना कनेक्शन के चल रही हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनपर हुई. उन्होंने बताया कि अपने घर में विधिवत वायरिंग की थी और इन्वर्टर से बल्ब जला रहा था. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसने नियमित कनेक्शन लेने के लिए आवेदन देने की बात कही थी, लेकिन अधिकारी ने उसकी बात नहीं सुनी और सीधे केस कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा मामला भ्रष्टाचार और वसूली का हिस्सा है, जिसमें असली चोरों को बचाया जा रहा है और गरीबों पर केस ठोके जा रहे हैं.
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि आदित्यपुर ग्रिड के अधिकारियों की हाईलेवल जांच कर दोषियों को बर्खास्त किया जाए और जेल भेजा जाए ताकि गरीबों को न्याय मिल सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
