आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक यूनियन की ओर से आदित्यपुर आशियाना के समीप पात्रा कॉम्प्लेक्स स्थित यूनियन कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष केपी तिवारी ने किया. इस दौरान सभी सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रगान गाया और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारों के साथ आज़ादी का जश्न मनाया.

अध्यक्ष केपी तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया और आज़ादी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में उमेश सिंह, भूपेंद्र, बिनोद बर्मा, अरुण कुमार, गौतम झा, अजय, कलेक्टर यादव, मंटू सिंह, रामानंद शर्मा, गुड्डू कुमार, सुनील सिंह, उपेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे. आयोजन के माध्यम से यूनियन ने देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया.

