आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख़्ती बढ़ा दी है. शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने सड़कों और फुटपाथ पर लगने वाले दुकानों को हटाना शुरू कर दिया है. जिसके बाद फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. नगर निगम की कार्रवाई जारी रहती है या चुनिंदा दुकानों को हटाकर खानापूर्ति मात्र बनकर रह जाती है इसपर हमारी नजर बनी रहेगी. फिलहाल नगर निगम का एक्शन सकारात्मक नजर आ रहा है.

मालूम हो कि गुरुवार को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी, थाना प्रभारी तथा विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष और समिति सदस्यों के साथ ऑटो क्लस्टर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में पूजा के दौरान कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ- सफाई और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.
बैठक में उपायुक्त ने सड़क के दोनों किनारो पर हुए अतिक्रमण और लगने वाले जाम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए नगर निगम को निर्देश दिया था. यह कार्रवाई उसी के आलोक में शुरू की गई है. प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान यातायात और आपातकालीन सेवाओं में कोई बाधा न हो.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
