आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री श्री दिंदली सार्वजानिन दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान में बनाए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर पूजा स्थल पर भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला. पंडाल को काल्पनिक आकृति पर आधारित कर तैयार किया गया है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

विदित हो कि यह समिति वर्ष 1973 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है और क्षेत्र की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा बन चुकी है. पंडाल उद्घाटन के बाद फुटबॉल मैदान में लगने वाले पारंपरिक मेले की भी शुरुआत की गई. कार्यक्रम का संचालन कमिटी के संरक्षक छबि महतो ने किया. उद्घाटन के बाद सांसद जोबा माझी ने क्षेत्र के लोगों को दुर्गात्सव की शुभकामनायें दी और मां से क्षेत्र के समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा मां दुर्गा की आराधना से असीम शक्ति और ऊर्जा का संचार होता है. मां अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करती जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करता है उसकी हर मुराद पूरी होती है.
मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में समाजसेवी आरके. सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, झामुमो नेता गणेश चौधरी, संतोष महतो, झायुमो जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन, कमिटी अध्यक्ष अशोक महतो (लालटू महतो), कांग्रेस नेता दिवाकर झा, झामुमो नेता आस्तिक महतो, नगर निगम की पूर्व पार्षद राजरानी महतो, आदित्यपुर नगर झामुमो अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे. जबकि सक्रिय सदस्य के रूप में रितेन महतो, गुरजीत सिंह, रतन गोराई, छुटुन महतो, मनसा महतो, अमित प्रामाणिक आदि उपस्थित रहे.

