आदित्यपुर: थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौराहे के पास गुरुवार की सुबह सर्विस रोड किनारे स्थित दारा वैरायटी स्टोर के बाहर एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह- सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब बिल्डिंग के बाहर लाश देखी तो अफरा- तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और अक्सर रात को देर तक बाहर घूमता- फिरता था. घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोग अलग- अलग कारण बता रहे हैं. फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर मृतक की मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है.

